50 लाख की हैरोइन के साथ 2 सगे भाईयों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 08:48 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): ए.टी.एफ की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहित तीन नशा तस्करों को 50 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जिस संबंधी एस.टी.एफ के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिरर नो सूचना दी कि कुछ लोग अपने घर के अंदर बैठ कर हैरोइन की सप्लाई कर रहे है। 

जिस पर पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए थाना टिब्बा के अधीन आते इलाका इकबाल नगर में छापामारी की गई यहां पर पुलिस ने तीन लोगों को 50 लाख की कीमत वाली 100 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान ईशरू सिंह 28 उसका भाई भुपिन्दर सिंह 30 पुतराण जगजीत सिंह वासी इकबाल नगर के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ थाना टिब्बा में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

दोनों सगे भाई खुद भी नशा करने के आदी
इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पकडें गए नशा तस्कर ईशर सिंह उसका भाई भुपिन्दर सिंह पिछले लंबे समय समय से हैरोइन बेचने का काम कर रहे है। दोनो तस्कर खुद भी नशे का सेवन करने के आदी है और अपने ग्राहकों को बुलाकर नशा बेचते थे और उनको नशे के सेवन का हर सामान उपलब्ध करवाते थे। तीसरा साथी सुधीर कुमार को नशे की सपलाई करने के लिए साथ रखता था।

कम्पयूटर कांटा पैकिंग लिफाफें सहित बाकी सामान बरामद
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने 100 ग्राम हैरोइन, एक तस्कर कांटा, 50 पैकिंग लिफाफे, एक लाईटर, रैपर सहित 10 रूपए के नोट की बनाई गई पाईप भी बरामद की गई है आरोपी अपने ग्राहकों को नशा करने की सारी सुविधा अपने घर पर ही देता था। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमंाड हासिल करके उनके बाकी साथियों बारे पता लगाया जाएगा।

Mohit