झारखंड से अफीम सप्लाई करने के लिए आया युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 10:48 PM (IST)

लुधियाना (गौतम): वीरवार को झारखंड से अफीम सप्लाई करने के लिए युवक को थाना जीआरपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 2 किलो अफीम बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। 

आरोपी रांची के गांव कितानतू के रहने वाले मंगल स्वामी के रूप में की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांउ पर लिया गया है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह घुम्मन ने बताया कि एएसआई जसवंत सिंह की टीम रात को करीब 12 बजे रेलवे परिसर में चैकिंग कर रही थी तो उक्त आरोपी पुलिस पार्टी को देख कर वापस प्लेटफार्म की तरफ भाग निकला। शक होने पर पुलिस पार्टी ने पीछा कर आरोपी को पकड़ करउसके सामान की तलाशी ली तो उससे 2 किलो अफीम बरामद की गई। 

शुरूआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह शादी शुदा है और झारखंड में खेती का काम करता है ओर अफीम की भी खेती करता है। उसे कुछ लोगों ने अधिक पैसे देनेे का लालच देकर अफीम लुधियाना में लाने के लिए कहा था। उन्होने उससे स्टेशन के बाहर ही अफीम लेनी थी। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी के मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। ताकि उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा सके। आरोपी ने बताया कि वह पहली बार ही सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Mohit