3 कैदियों ने बैरक में सो रहे कैदी का हमला कर सिर फोड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 12:29 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड सैंट्रल जेल में 3 कैदियों ने बैरक में सो रहे एक कैदी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कैदी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार जेल की बी.के.यू. के लंगर हाल बैरक में कैदी रणजीत सिंह अपनी नींद पूरी कर रहा था कि अचानक उसी बैरक में अन्य 3 कैदियों ने उक्त कैदी के सिर पर लोहे के कड़े व स्टील के गिलास से हमला कर दिया। जिस के चलते वह लहुलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां डयूटी कर रहे कर्मचारियों को घटना की सूचना मिली तो वह तुरंत घायल कैदी को लेकर जेल अस्पताल पहुंचे। जेल डाक्टर दविन्दर ने कैदी की हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान घायल कैदी के 12 को टांके लगाए गए हैं। घायल कैदी रणजीत सिंह ने बताया कि थान सिटी जगराओं में मामला दर्ज होने के चलते धारा &54 के अंर्तगत 4 वर्ष की सजा काट रहा है।

रिपोर्ट के आधार पर हमलावरों पर होगी कार्रवाई : जेल सुपरिंटैंडैंट इस मामले में जेल के सुपरिंटैंडैंट शमशेर सिंह बोपाराए ने कहा कि मामला पुलिस को भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल हुए कैदी की मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद हमला करने वाले कैदियों पर कारवाई की जाएगी। जेल में आकर इस तरह के हथकंडे अपना कर किसी भी बंदी को अनुशासन भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Vatika