जेल में मुलाकात के बहाने हवालातियों को प्रतिबंधित सामान देने आया था व्यक्ति, गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 01:07 PM (IST)
लुधियाना (स्याल): जेल मुलाकात के बहाने हवालातियों को प्रतिबंधित सामान देने आए व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है। उससे 31 ग्राम जर्दा बरामद हुआ है। उक्त आरोपी जेल में बंद नवीन, गुरकीरत सिंह से मुलाकात करने आया था। तलाशी लेने पर उससे यह प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

