नकली पुलिस को पकडऩे मुम्बई गई लुधियाना पुलिस 7 दिन बाद लौटी

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 03:45 PM (IST)

लुधियाना(तरुण): नकली पुलिस बन कर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर लुधियाना मे आतंक मचाने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुम्बई गई स्थानीय पुलिस 7 दिन बाद लौट आई है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को 4 दिन पहले ही काबू कर लिया था, परंतु पुलिस ने इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है। 


सूत्रों के अनुसार लुधियाना पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से कई जगह रेड की गई। जहां पुलिस की मुठभेड़ भी हुई है। कई अन्य गिरोह के साथ भी फायरिंग हुई परंतु पुलिस के हाथ कुछ खास सफलता नही लगी। सिर्फ इतना ही पता चला कि लुटपाट कर आतंक मचाने वाली नकली पुलिस महाराष्ट्र से कूच कर चुकी है। गिरोह के सदस्य अब मध्य प्रदेश में जाकर छिप गए है। 

गिरोह को काबू करने के दावे हुए खोखले साबित
नकली पुलिस बन कर लूटपाट करने वाला गिरोह कई शहरों में आतंक मचा चुका है। लुधियाना में इस गिरोह ने कुल 3 वारदाते की थी जबकि चौथी वारदात असफल रही। चौथी वारदात असफल रहने के बाद पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने दावा किया था कि 3-4 दिन में इस गिरोह को पकड़ भांडा-फोड़ किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 16 अक्तूबर को स्थानीय पुलिस को नकली पुलिस के बारे में लीड हासिल हुई थी। जिसके बाद कमिश्नर के आदेशों पर स्थानीय पुलिस गिरोह को काबू करने महाराष्ट्र रवाना हुई थी। परंतु वहां भी पुलिस के हाथ कुछ खास नही लगा।  मुम्बई गए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह को काबू करने के लिए पुलिस ने हरसंभव प्रयास किए परंतु वहां के अपराधी आधुनिक हथियारों से लैस है। पुलिस भी इन आरोपियों का सामना करने में खौफ खाती है। मुंबई के 3 इलाकों में पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ भी हुई परंतु पुलिस को आखिर एक आरोपी के साथ लुधियाना लौट आना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News