ईरानी गैंग के लुटेरों की तलाश में मुंबई गई लुधियाना पुलिस बैरंग लौटी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 11:04 AM (IST)

लुधियाना(तरुण): ईरानी गैंग के लुटेरों की तलाश में मुंबई गई लुधियाना पुलिस की 4 टीमें खाली हाथ लौट आई हैं। 5 दिन तक मुंबई पुलिस के साथ लुधियाना पुलिस लुटेरों के ठिकाने तलाशती रही, परंतु पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। लुधियाना सहित अन्य कई शहरों में लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग के लुटेरे मूल रुप से मम्बई के रहने वाले हैं। 

पंजाब पुलिस इस आस में हर बार मुंबई का रूख करती है कि शायद लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ जाएं। लुटेरे भली-भांति परीचित हैं कि पंजाब पुलिस उन्हें काबू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिस कारण लुटेरे मुंबई नहीं लौट रहे हैं। सूत्रों के अनुसार लुटेरों का निश्चित ठिकाना गुजरात ओर मुंबई था, परंतु अब उन्होंने ठिकाना बदल लिया है, जिस कारण लुटेरों को पकडऩा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, हालांकि लुधियाना पुलिस ने ईरानी गैंग के सरगना लालू को काबू कर सफलता हासिल की है। पुलिस लालू को गिरफ्तार करने की अलावा कुछ भी हासिल नहीं कर सकी है। सूत्रों के अनुसार लालू की ओर से दी जा रही लीड के आधार पर पंजाब और हरियाणा पुलिस मुंबई और गुजरात में कई बार रैड कर चुकी है, परंतु लुेटरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके, जो इस बात का प्रमाण है कि शातिर लुटेरे पुलिस से कई कदम आगे है। मुंबई गई लुधियाना पुलिस की 4 टीमों में 2 थानों के प्रभारी के अलावा एक उ‘चाधिकारी भी है।


सितम्बर महीने में हुई थी लूट की बड़ी वारदातें
सितम्बर महीने में इरानी गैंग की लुट की & बड़ी वारदातों ने लुधियाना पुलिस के होश उड़ा दिए थे। 28 सितम्बर को ईरानी गैंग के लुटेरों ने आगरा और अलीगढ़ के व्यापारी से साढ़े 5 लाख की लूट की थी। 5 दिन बाद इस गैंग ने दोबारा मोचपुरा बाजार के निकट सीतामड़ी के एक व्यापारी से 57 हजार की लूट की थी। लूट की निरंतर वारदातों से लुधियाना का व्यापारी वर्ग भारी रोष में था। लूट की वारदातों के बाद पुलिस के हाथ सी.सी.टी.वी. फुटेज लगी थी, जिसमें लुटेरों की संख्या 4 थी।

Vatika