टूटा 5 वर्षों का रिकार्ड, आज चल सकती है धूल भरी आंधी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 12:50 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया। पारा 45.2 डिग्री सैल्सियस पर पहुंचते ही पिछले 5 वर्षों का रिकार्ड टूट गया। 

वर्ष 2014 में आज के दिन अधिकतम तापमान का पारा 44.6 डिग्री सैल्सियस था। लुधियानवी सुबह सूर्य की किरण निकलने से लेकर शाम ढलने तक लू के थपेड़ों से बेहाल रहे। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा &9 व शाम को &1 प्रतिशत रही।  शहर मेें गत 5 वर्षों का 10 जून का तापमान का आंकड़ा इस प्रकार है। पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवॢसटी के मौसम विभाग की प्रभारी डा. प्रभजोत कौर ने बताया कि अधिकतम तापमान में उछाल आने से कुदरती तौर पर एक ऐसा सिस्टम विकसित हो रहा है जिससे आने वाले 24 घंटों के दौरान लुधियाना व आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है। 


प्री-मानसून बरसात में 24 प्रतिशत कमी रहने की संभावना
मौसम विभाग ने पंजाब भर के किसानों को यह भी सलाह दी है कि वे धान की बुआई एक सप्ताह के लिए लेट कर दें, क्योंकि मानसून कुछ देरी से दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि देश में प्री-मानसून बारिश में 24 व उत्तर-पश्चिमी भारत में &0  प्रतिशत कमी रहने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News