‘लू’ ने किया बेहाल, हाई प्रैशर बनने से होगी मानसून की हलचल

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 10:19 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): दिन-प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी होने से हाई प्रैशर बनता जा रहा है जिससे नगर में लू का प्रकोप लोगों को झुलसा कर रखने की स्थिति में पहुंच गया है। गर्म मिजाज के कारण पंखों की हवा जून का महीना आने से पहले ही बेअसर हो गई है। 

तापमान की तुलना में हीट अधिक होने के कारण दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। छूटते पसीने के बीच हर कोई राहगीर सड़क पर चलते हुए वृक्ष की छांव व पानी की तलाश में नजर आता है। पी.ए.यू. के मौसम विभाग की प्रभारी डा. प्रभजोत कौर ने बताया कि गर्मी के मौसम में लो व हाई प्रैशर के हालात पैदा होते रहते हैं। इस समय गर्मी पडऩी जरूरी है।

गर्मी से ही हाई प्रैशर बनता है जिससे मानसून की हलचल होती है। जितनी अधिक गर्मी पड़ेगी, उतनी ही जल्दी मानसून अपने रंग में दस्तक देगा। मानसून इस बार समय पर आकर कहर की गर्मी से राहत दिला सकता है। इसके अलावा आने वाले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 से 4& डिग्री सैल्सियस के बीच रह सकता है और इसके साथ ही लू का प्रकोप भी बढ़ेगा। 

Vatika