हैल्थ प्रोडक्ट का प्रचार करने वाली लड़की के साथ व्यक्ति ने की अश्लील हरकतें

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 02:14 PM (IST)

साहनेवाल/कोहाड़ा: हैल्थ केयर कंपनी में बतौर ट्रेनर काम करने वाली एक लड़की के साथ गांव बाह्मण माजरा नजदीक साहनेवाल के एक व्यक्ति द्वारा लड़की को जबरदस्ती अपने घर के अंदर ले जाकर कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इसके बाद थाना साहनेवाल की पुलिस ने पीडित लड़की के बयानों पर उक्त व्यक्ति खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

थाना प्रमुख इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह बोपाराए ने बताया कि पुखराज हैल्थ केयर नाम की एक कंपनी में ट्रेनर का काम करने वाली लड़की ने बताया कि 2 मार्च को वह डोर-टू-डोर कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार कर रही थी। इस दौरान उसने दलजिंदर सिंह पुत्र रणजोध सिंह निवासी के घर का दरवाजा खड़काया तो उक्त व्यक्ति बाहर आया। जब लड़की ने हर्बल मैडिसन बारे जानकारी देनी शुरू की तो उक्त व्यक्ति ने उसको जबरदस्ती अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतों करने लगा व उसने शौर मचा दिया। थाना प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने दलजिंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाही अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News