पति संग जाना था दुबई, विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 28, 2018 - 12:37 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): शादी के 2 महीने बाद 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस की ने धारा 174 की कार्रवाई कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

चौकी प्रभारी ए.एस.आई. कपिल कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान अकांक्षा के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में पिता विनोद सूद निवासी श्याम नगर ने बताया कि उन्होंने 2 महीने पहले अपनी बेटी की शादी चंद्र नगर के राहुल धीर के साथ की थी। शनिवार को दोनों ने घूमने के लिए दुबई जाना था। बुधवार रात को बेटी ससुरालियों के साथ मायके आई थी और रात का खाना खाने के बाद वे घर चले गए। 

सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर अकांक्षा को डी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के डा. रिपुदमन, डा. ङ्क्षबदू और डा. कुलवंत की तरफ से शव का पोस्टमार्टम किया गया है और जांच के लिए विसरा खरड़ और पटियाला भेजा है। जहां से विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

Vatika