लुधियाना में न्यूनतम तापमान में उछाल,दिन में होने लगा गर्मी का एहसास

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 03:32 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): सुबह के समय घने कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान में उछाल के साथ मौसम का मिजाज करवट ले रहा है। पिछले कई दिनों से सुबह के समय सर्दी का एहसास बरकरार है, जबकि दोपहर होते ही गर्मी का रंग सामने आने लगता है। अब धीरे -धीरे लोग गर्म कपड़ों से हलके कपड़े पहनने लग गए हैं।

मौसम के बदले मिज़ाज के कारण बहुत सारे लोग सफ़र के दौरान अब वाहनों में ए. सी. का प्रयोग करने लगे हैं। बीते दिन लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि के साथ 12.9 डिग्री सैल्सियस और अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम के ठंडा और ख़ुष्क बने रहने की संभावना है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak