दुकान से सामान लेने गई नाबालिक लड़की Kidnap, परिवार ने लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 04:33 PM (IST)

लुधियाना (राज) : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 साल की लड़की किराना की दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। मगर वापिस घर नहीं पहुंची। जब वह उसे ढुंढने निकले तो उन्हे पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति शादी की नीयत से उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। पुलिस ने परिवार वालों के बायनों दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kamini