किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़, 20 एकड़ गेहूं की फसल जल कर हुई राख

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 04:51 PM (IST)

पायल (विनायक):  यहां से 5 किलोमीटर दूर गांव धमोट कलां में आग लगने कारण खेतों में खड़ी करीब 20 किला गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। गांव धमोट कलां के किसान मघ्घर सिंह पुत्र अमर सिंह के 5 बीघे, अमर सिंह पुत्र करनैल के 5 किले, गुरमेल सिंह पुत्र मेवा सिंह के 18 बीघे, मेजर सिंह पुत्र मघ्घर सिंह के 5 बीघे, राय सिंह के 4 बीघे, हरदेव सिंह के 20 बीघे, इकबाल सिंह के 20 बीघे, जसपाल सिंह के 11 बीघे, रघवीर सिंह के 9 बीघे, शेर सिंह के 2 किले करीब गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इस आग पर बड़ी संख्या गांव के किसानों ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया, जिसके साथ आस-पास की पकी गेहूं की फसल को बचाने में किसान सफल हो सके। गांव वासियों ने प्रशासन से जल्दी गिरदावरी करवा कर सरकार से मुआवजे की मांग की है। 

इस मौके भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला जनरल सचिव सौदागर सिंह ने पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात करके दुख प्रकट करते प्रशासन से मांग की कि पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए और जल्द से जल्द गिरदावरियां करवा कर पीड़ितों को बनती सहायता दी जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor