नए लोकल बॉडीज मंत्री निज्जर के Action से नगर निगम व improvement ट्रस्ट के मुलाजिमों में हडकंप

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 03:17 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): नए लोकल बॉडीज मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर के एक्शन से नगर निगम व improvement ट्रस्ट के मुलाजिमों में हडकंप मच गया है। यहां बताना उचित होगा कि निजजर के चार्ज सम्भालने के पहले ही दिन अमृतसर में अवैध निर्माण के मामले में बिल्डिंग ब्रांच के कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे अगले ही दिन अमृतसर improvement ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को प्लॉट की अलॉटमेंट के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई को भी निज्जर की नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद से नगर निगम व improvement ट्रस्ट के मुलाजिमों में घबराहट का माहौल देखने को मिल रहा है। इनमें नगर निगम के वो मुलाजिम शामिल हैं जो कॉंग्रेस सरकार के दौरान अवैध बिल्डिंगों व कालोनियों के निर्माण में शामिल रहे हैं। यही हाल improvement ट्रस्ट के अधिकारियों का है जिन्होंने कॉंग्रेस नेताओं की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर धांधलीयों को अंजाम दिया है

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News