महिला का झाडिय़ों में अर्द्ध जला शव मिला, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 12:42 PM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी): गांव नगर के खेतों में एक 33 वर्षीय महिला का अद्र्ध जला शव मिला है। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस को प्रात: नजदीकी गांव नगर के सरपंच सुरिंदर मोहन ने फोन पर सूचना दी कि उनके गांव नगर से अपरा की तरफ  जाने वाली सड़क के पास खेतों में झाडिय़ों में किसी महिला का शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला के शव से काफी बदबू आ रही थी। उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे और शरीर पर ज्वलन पदार्थ डाल कर आग लगा दी गई थी जिससे उसका आधा शरीर झुलस चुका था। मौके पर देखकर कयास लगाया जा रहा था अज्ञात व्यक्ति महिला को पकड़ झाडिय़ों में ले गए जहां पहले उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। महिला की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे और शरीर पर ज्वलन पदार्थ डाल कर जला दिया गया। महिला का चेहरा पूरी तरह से काला पड़ चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।   

Vatika