रेलवे स्टेशन के पास रेहड़ी पर मछली विक्रेता का कत्ल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 12:30 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): रेलवे स्टेशन के निकट मछली की रेहड़ी लगाने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की अज्ञात हत्यारों ने बेरहमी से हत्या कर दी। तेजधार हथियारों से वारदात को अंजाम सोमवार रात्रि 10 बजे के बाद दिया गया है। स्टेशन के निकट शौचालय में ड्यूटी करने वाले व पड़ौसी दुकानदार की मृतक से आखिरी मुलाकात हुई थी। 

मंगलावर सुबह शौचालय में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी ने रेहड़ी के निकट शव देख शोर मचाया, जिसके बाद बाजार में चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने के ए.डी.सी.पी गुरप्रीत सिंह सिकंद, ए.सी.पी वरियाम सिंह व थाना कोतवाली प्रभारी अमनदीप सिंह गिल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान रजिन्द्र प्रसाद (55) निवासी करीम पुरा बजारा लस्सी चौक के निकट के रूप में हुई है। पड़ौसी दुकानदार प्रीतम सिंह ने बताया कि 15 वर्षों से रजिन्द्र रेहड़ी पर मछली की रेहड़ी लगा रहा था। कई बार ग्राहक से मामूली नौंक-झौंक अक्सर होती रहती है। करीब 7 साल पहले भी किसी बात को लेकर रजिन्द्र पर कातिलाना हमला हुआ था।

सोमवार रात 10 बजे उसने आखिरी बार रजिन्द्र को रेहडी़ पर काम करते हुए देखा। तेज बारिश होने के कारण वह घर चला गया। मंगलावार सुबह लौटा तो देखा कि रजिन्द्र का शव रेहड़ी के पास लहुलुहान हालत में पड़ा है। रजिन्द्र पर तेजधार हथियारों से वार किएगए। थाना प्रभारी अमनदीप सिंह गिल ने बताया कि रजिन्द्र अकेला ही करीमपुरा बाजार में रहता है। रजिन्द्र अविवाहित था। सोमवार रात्रि रजिन्द्र की हत्या हुई है। मृतक की जेब से आधार कार्ड व कुछ नकदी बरामद हुआ है। रेहड़ी के निकट बिखरे हुए सामान से क्यास लगाए जा रहे हैं कि रजिन्द्र और हत्यारों के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जुटी हुई है। जल्द ही हत्यारें को काबू कर लिया जाएगा।

Vatika