बेरहमी से हत्याकर शव को कमरे में खटिया के नीचे छुपाया

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 09:24 AM (IST)

लुधियाना(तरुण): थाना दरेसी के इलाके सलेम टाबरी पुरानी सब्जी मंडी के निकट अज्ञात हत्यारों ने पल्लेदारी करने वाले एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर शव को कमरे की खटिया के नीचे छुपा दिया। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची।

ए.सी.पी. लखवीर सिंह टिवाना ने बताया कि मृतक की पहचान सतपाल निवासी हुसैनपुरा के रूप में हुई है। परिवार ने सतपाल को करीब 1 साल पहले बेदखल किया हुआ था। करीब 1 साल से सतपाल सब्जी मंडी में पल्लेदारी कर गुजर बसर कर रहा था।सतपाल के सिर पर काफी गहरे प्रहार हुए है, जिससे मामला रंजिश का जान प्रतीत होता है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। मृतक की पहचान जुटाने में पुलिस को काफी मश्कत करनी पड़ी आखिर 12 घंटे की खोज बीन के बाद पुलिस को सतपाल की पहचान मिली, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया है।

Vatika