गांव ससराली में हुई हत्या का मामला : डॉक्टरों के बोर्ड ने किया मृतक का पोस्टमार्टम

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 10:25 AM (IST)

लुधियाना (राज): गांव ससराली में हुई बलकार सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को शव का 3 डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान खुलासा हुआ कि उसके सिर और गले पर गहरे घाव थे। उसके सिर पर हड्डी टूटने और गला कटने से बलकार की मौत हुई है।

बोर्ड में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चरणकमल, डॉ. गुरमेहर कौर और डॉ. अर्शदीप कौर शामिल थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। उधर, सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने यह केस कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। इसमें पुलिस ने आरोपी भी हिरासत में लिए हैं। शनिवार को प्रेस वार्ता कर पुलिस इस हत्या के पकड़े गए आरोपियों का खुलासा कर सकती है। 

यहा बता दें कि गांव ससराली का रहने वाला बलकार सिंह का बिल्डिंग मैटिरियल स्टोर है। वह वीरवार की दोपहर को अपनी कार पर घर से निकला था। मगर देर शाम तक वापिस नहीं आया था। जब उसके परिवार वालों ने उसे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उसकी गाड़ी पर जी.पी.एस. सिस्टम लगा हुआ था जिसके बाद परिवार वालों ने जी.पी.एस. सिस्टम को ट्रैक किया था जोकि सतलुज दरिया के किनारे आया। जब उसका परिवार लॉकेशन पर पहुंचा तो वहां झाडिय़ों में बलकार का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। उधर, ए.डी.सी.पी. तुषार गुप्ता का कहना है कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द मामला हल कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash