कत्लकांड के दो आरोपियों का पुलिस को मिला 3 दिन का रिमांड

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 07:55 PM (IST)

लुधियाना (मोहिनी): शिमलापुरी थाना पुलिस ने रमनदीप कत्ल मामले में पकड़े गए दो आरोपियों जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सी व बोना सिंह उर्फ बोना को माननीय अदालत में पेश किया। जहां पुलिस ने अदालत से उक्त आरोपियों का 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करके कत्ल वारदात में सलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात रहे कि इस कत्लकांड में मुख्यारोपी कांचा व उसके साथियों पर पहले से कई गंभीर धाराओं के तहत विभिन्न मामले दर्ज है।

Mohit