पुत्र मोह में पंजाब के धृतराष्ट्र हैं बादल: सिद्धू

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 10:26 AM (IST)

लुधियाना: लोकल बॉडी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आज यहां अपने अंदाज में बादल परिवार पर बरसते नजर आए। सिद्धू बोले, प्रकाश सिंह बादल पंजाब के धृतराष्ट्र हैं। 

पुत्र मोह में परिवार की प्रा.लि. पार्टी चला रहे हैं। सभी टकसाली अकालियों को धीरे-धीरे दरकिनार कर दिया और पारिवारिक अकाली दल बना लिया है। पैट्रोल के जवंलत मुद्दे पर सिद्धू ने कहा कि अगर पैट्रोल-डीजल को जी. एस.टी. के दायरे में ले आया जाए तो आज पैट्रोल 45 रुपए प्रति लीटर तक ही होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व यू.पी.ए. सरकार ने सूझबूझ से तेल व गैस के दाम नियंत्रण में रखे थे।

Vatika