क्या आपके यहां शादी में खाना बचा है तो बुलाइए नेकी दी गड्डी

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 10:24 AM (IST)

लुधियाना (मीनू): अगर आपके यहां शादी है और खाना बच गया है तो उसे फैंकिए मत क्योंकि न जाने यह खाना कितने लोगों की भूख मिटा सकता है। अक्सर शादियों में 20 से 25 फीसदी खाना तो बर्बाद ही हो जाता है। देश के दो तिहाई लोग रात को भूखे पेट सोते हैं। शादी के इस वेस्ट हो रहे खाने को अगर शहर के ऐसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए तो इससे बढ़ कर सामाजिक कार्य व पुष्य का कार्य क्या हो सकता है।

इसी नेेक कार्य को शुरू करने का बीड़ा सिटी बेस्ड एन.जी.ओ. एक नूर सेवा केंद्र ने नेकी दी गड्डी को लांच करके उठाया है। एनजीओ के कोर सदस्य व सेवादार हरदेश जैन ने बताया कि इस नेक कार्य से उन परिवारों को राहत मिलेगी जिनके घर दो वक्त की रोटी भी नहीं पकती और शादी का खाना भी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एक नूर सेवा केंद्र नेकी दी दुकान, नेकी की रसोई, नेकी का दवाखाना, नेकी का सिखलाई सैंटर, नेकी की एंबुलैंस व सिविल अस्पताल में नेकी की सर्विस प्रोजैक्ट चला रही है। अगर कोई मदद करना चाहता है तो संपर्क कर सकता है।

Punjab Kesari