पवन दीवान व कुलवंत सिद्धू लुधियाना रत्न अवार्ड से सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 04:18 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा): लुधियाना स्टील ट्रेडर्ज एसोसिएशन की ओर से पिछले लंबे समय से लटकती आ रही मांगों व मुश्किलों पर चर्चा करने व भविष्य की रणनीति बनाने को लेकर प्रधान रविंदरपाल सिंह मिंका की प्रधानगी में अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग में विशेष तौर पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवल्पमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और हलका आत्म नगर के इंचार्ज कुलवंत सिंह सिदू शामिल हुए। इन दोनों कांग्रेसी नेताओं को एसोसिएशन की तरफ से लुधियाना रत्र अवार्ड से सम्मानित करते हुए मांगों संबधी मांग पत्र भी सौंपा गया। 
       
पवन दीवान व कुलवंत सिंह सिदू ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर वचनबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम जारी है। बीते दस सालों के अकाली-भाजपा शासन में बिगड़े आर्थिक हालातों को काफी हद तक सुधार लिया गया। इस दिशा में, औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने इंडस्ट्री की राज्य स्तर पर समस्याओं को पंजाब सरकार से हल करवाने का भरोसा दिया। जबकि पहले नोटबंदी व जीएसटी के चलते उद्योग को हुए नुक्सान के लिए केन्द्र सरकार की निंदा की। दीवान व सिदू ने आरोप लगाया कि केन्द्रीय नीतियों के चलते इंडस्ट्री को भारी नुक्सान हुआ है और इसका सीधा असर लोगों के रोजगार व रहन-सहन पर पड़ा है। 

एसोसिएशन के प्रधान मिंका ने इंडस्ट्री को पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से जीएसटी लागू करने के बावजूद उन्हें पुराने सेल्ज टैक्स के लिए नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है। पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी ने उद्योग जगत को भारी नुक्सान पहुंचाया है। जबकि आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र से हल्का इंचार्ज कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों की समस्याओं को दूर करके नया निवेश लाने और पुराने को बनाए रखने पर काम कर रही है। हाल ही सरकार ने लुधियाना में उद्योगों की समस्याओं व जरूरतों को जानने के लिए एक समिट भी बुलाई थी, जिन पर काम चल रहा है। 

इस मीटिंग में एसोसिएशन के कैशियर सत्यव्रत सिंगला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान चंद अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, नवदीप शर्मा एडवोकेट, साहिल सहगल सीए, अमरप्रीत औलख, लक्की जुनेजा,रमन अग्रवाल,अनिल जिंदल सहित सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए। फोटो एसों के प्रधान रविंदरपाल सिंह मिंका पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवल्पमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान व हल्का आत्म नगर के इंचार्ज कुलवंत सिंह सिदू को लुधियाना रत्र अवार्ड से सम्मानित करते हुए। 

Vaneet