मां-बेटी पर कातिलाना हमला करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 09:53 AM (IST)

लुधियाना(तरुण): न्यू शिवपुरी इलाके में मां-बेटी पर कातिलाना हमला करने वाले 2 आरोपी भाइयों को थाना दरेसी की पुलिस ने काबू किया है। विधवा पीड़िता का कहना है कि पुलिस का उनके साथ सौतेला व्यवहार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराएं लगाकर केस दर्ज किया है। जबकि उसकी बेटी जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों तक अस्पताल में पड़ी रही।

पीड़ित महिला तृप्ता का कहना है कि वह विधवा है और बेटी अनिता के साथ रहती है। करीब & माह पहले जान-पहचान की एक रिश्तेदार के कहने पर उन्होंने किराएदार गुरपाल व उसके दोनों बेटे शंटी-बंटी को मकान दिया था। उसे नहीं पता था कि दोनों भाई बदमाश प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध जताने पर दोनों भाइयों ने उन पर कातिलाना हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपियों ने बेटी के सिर व पेट पर चाकुओं से हमला किया है। उसकी बेटी गंभीर हालत में 7 दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती रही। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे बेटी को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाना पड़ा। 

इस हमले में आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला किया है, जिसमें उसके सिर पर 10 टांके लगे हैं। जानलेवा हमला करने के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराएं लगाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है दर्ज मामले में धारा 307 जोड़ी जाए और जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाए। इस संबधी थाना प्रभारी रजवंत सिंह का कहना है कि केस में नामजद दोनों भाइयों को मंगलवार सुबह काबू कर लिया गया है। जिन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News