जमानत पर आते ही फिर से करने लगा अफीम की तस्करी

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 02:36 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): नशा तस्करी के मामले में जमानत पर आते ही फिर से अफीम की तस्करी करने लग पड़ा जिसे सी.आई.ए.-2 की पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं.4 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। 

 

सैल प्रभारी इंस्पैक्टर राजेश कुमार के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान उमरपाल निवासी राहों रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर बाजवा नगर पुली के पास से तब गिरफ्तार किया जब वह नशे की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार तस्कर पर पहले भी नशा तस्करी के थाना फोकल प्वाइंट, मोती नगर, जमालपुर और माडल टाऊन में केस दर्ज है। इसमें 35 दिन पहले ही वह जमानत पर आया था। आते ही झारखंड से 90 हजार रुपए किलो के हिसाब से अफीम खरीद लाया और 1 लाख 20 हजार रुपए में बेचनी थी। पुलिस के अनुसार लोगों को गुमराह करने के लिए वह खुद को फै क्टरी का वर्कर बताता है।

Punjab Kesari