बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 01:40 PM (IST)

लुधियाना(अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने बीती रात अपने ही पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी पर 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी दविन्द्र शर्मा ने बताया कि हरकिशन विहार की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल की रात को उसने अपनी 10 वर्षीय बेटी को सुलाया और पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर चली गई। करीब 10 मिनट बाद जब वह वापस आई तो अचानक लाइट बंद हो गई। अंधेरा होने पर उसने अपनी बेटी को आवाज लगाई जिसे सुनकर घर के अंदर से पुलिस कर्मी अवतार सिंह निवासी मोगा हाल निवासी हरकिशन विहार निकला और मौके से भाग गया। 


महिला ने बताया कि जब वह अंदर बेटी के पास पहुंची तो देखा कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। इस संबंध में उसने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी दविन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस कर्मी अवतार सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी एक्स सॢवसमैन है, जो पुलिस में भर्ती हुआ है और मेहरबान के इलाके में किराए के मकान में रहता है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मैडीकल करवाकर बयान दर्ज कर लिए हैं तथा आगामी कार्रवाई की जा रही है। 
 

Vatika