कॉलोनाइजरों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 12:48 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस द्वारा अवैध कालोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ ग्लाडा विभाग की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को ग्लाडा विभाग के अधिकारी ने शिकायत दी है कि गांव डेरी में शंकर कॉलोनी के नाम पर राजरानी व चमेली देवी ने पंजाब सरकार के आदेशों की उल्लंघना करते हुए अवैध कॉलोनी बना रखी है। इस पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी तक उक्त मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kalash