500 ग्राम हैरोइन सहित तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 04:01 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि) : नशे की सप्लाई करने जा रहा एक तस्कर डिवीजन नं.-2 की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तस्कर से 500 ग्राम चरस बरामद कर डिवीजन नं.-2 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। 

एस.एच.ओ. सतपाल सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी इस्लामगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार को सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल से पास से तब दबोचा, जब नशे की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है और नशे की पूत्ति के लिए तस्करी करने लग पड़ा। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर गहनता से पूछताछ करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News