पावर कॉलोनी में गूंजे पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 02:43 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पीएसईबी संयुक्त फोरम के आह्वान पर 19 मार्च को राज्य स्तर पर हो रही एक दिवसीय हड़ताल की तैयारी को लेकर आज पावर कॉलोनी सराभा नगर में बिजली मुलाजिमों ने पंजाब सरकार विरोधी नारो की गूंज में गेट रैली की। 

गेट रैली को सम्बोधित करते हुए मुलाजम नेता हरजीत सिंह ने बताया कि पावरकॉम की मैनेजमैंट संयुक्त फोरम के साथ मानी हुई मांगों को लागू करने से भाग रही है। यहां तक कि जो मांगे पैडिंग है,उन मांगों पर विचार विर्मश करने से भी टाल मटोल की नीति अपना रही है। जिस के चलते मुलाजमों में भारी रोष पाया जा रहा है और 19 मार्च की हड़ताल करने को मजबूर किया जा रहा है। साथी छिंदरपाल सिंह,रजिंदर सिंह व टुक बहादुर ने कहा कि पे बैंड,ग्रेड पे,नई रैगूलर भर्ती, मृतका के वारिसों को पहल के आधार पर नौकरी आदि मांगों को बिना किसी आधार के लटकाया जा रहा है। 

साथी सुखविंदर सिंह,धनी राम,कर्मजीत सिंह,सर्बजीत सिंह,कुलभूषण शर्मा,भान बहादुर,विलियम व अजय कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 18 मार्च का रात 12 बजे से लेकर 19 मार्च रात 12 बजे तक पूर्ण तौर पर हड़ताल रहेगी। कोई मुलाजम काम नहीं करेगा। इस संबध में सरकार व मैनेजमैंट को पहले ही नोटिस थमा दिया गया है। मुलाजम नेतायों ने चेतावनी दीं कि यदि उनकी मांगों को ओर लटकाया गया तों फिर यह अंदोलन किसी भी हद तक जा सकता है और इससे निकलने वाले नतीजो के लिए सीधे तौर पर सरकार व पावरकॉम मैनेजमैंट ही जिम्मेवार होगी। इस रोष प्रदर्शन में साथी जतिंदर सिंह,सोम सिेंह,गुरदीप सिंह,सुरजीत सिंह,चंद्र शेखर व दविंदर सिंह भी अलग अलग डवीजनो से शामिल हुए।

Mohit