जेल में कैदी ने ब्लेड से काटी खुद की गर्दन, 5 टांके लगे

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 08:45 AM (IST)

लुधियाना(स्याल): सैंट्रल जेल में एक कैदी द्वारा ब्लेड से खुद की गर्दन काटने का मामला सामने आया है। घायल कैदी को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गर्दन में करीब 5 टांके लगे हैं। जेल डिप्टी सुपरिंटैंडैंट इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि देर सायं कैदी विजय ने सैंट्रल ब्लाक की बैरक नं. 5 से दूसरी बैरक में शिफ्ट किए जाने के विरोध में ब्लेड से गर्दन काट ली।

उन्होंने बताया कि कैदी ने मुंह में पहले से ही ब्लेड छिपाकर रखा था। सैंट्रल ब्लाक की उक्त बैरक में विरोधी ग्रुप के होने के चलते उसे शिफ्ट किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कैदी विजय कुमार अपनी बातें मनवाने को लेकर पहले भी इस तरह के हथकंडे अपना चुका है।

Punjab Kesari