पढ़ो पंजाब प्रोजैक्ट को झटका : BMT व CMT ने दिए इस्तीफे

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 01:35 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): जिला लुधियाना में सरकार के पढ़ो पंजाब प्रोजैक्ट को आज उस समय करारा झटका लगा जब सरकारी स्कूल शिक्षा बचाओ मंच पंजाब की जिला इकाई के आह्वान पर बी.एम.टी. व सी.एम.टी. ने इस्तीफे डी.ई.ओ. को सौंप दिए। उन्होंने डिप्टी कमिश्रर व डी.ई.ओ. ऑफिस के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए पढ़ो पंजाब प्रोजैक्ट का बायकाट भी कर दिया।

मंच व मोर्चे के नेताओं धन्ना सिंह सवद्दी, सतवीर रौणी, सर्बजीत सिंह चौकीमान, सुखदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह सिद्धू, परमिंद्र चौहान, पवनदीप सिंह मान, शंभू प्रसाद शर्मा, धॄमद्र सिंह चकौही, जगतार सिंह होल, सुखपाल सिंह, अवतार सिंह तारी, हिमांशू गर्ग, मनजीत सिंह ढंडारी आदि ने यह चेतावनी दी कि यदि शिक्षा अधिकारियों ने अध्यापकों को डराना धमकाना न छोड़ा तो फिर उनके दफ्तरों का घेराव करके रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इससे निकलने वाले नतीजों के लिए सीधे तौर पर सरकार व शिक्षा विभाग ही जिम्मेदार होंगे।

Vatika