गर्भवती होने पर खुला नाबालिगा से दुष्कर्म का मामला, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 01:20 PM (IST)

लुधियाना (महेश): सलेम टाबरी पुलिस ने 17 वर्षीय एक नाबालिगा की माता की शिकायत पर मैट्रो के निकट अमृत कालोनी के सन्नी नामक एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। 

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसकी 6 बेटियां व एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। उनके काम पर जाने के बाद वह घर पर ही रहती थी। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह उसे डाक्टर के पास ले गई जहां उसे बेटी के गर्भवती होने का पता चला। तब बेटी ने बताया कि करीब 2 महीने पहले सन्नी ने उसकी इ‘छा के विरुद्ध उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे और किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायतकत्र्ता ने कहा कि इस सबके चलते उनकी समाज में बहुत बदनामी हुई है। 

Vatika