लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर लड़की को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 08:47 AM (IST)

लुधियाना(तरुण): पिता के दोस्त के बेटे ने लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली और लड़की को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। करीब 10 महीने तक आरोपी ने लड़की का शारीरिक शोषण किया।

आरोपी की ज्यादतियों से दुखी होकर लड़की ने हिम्मत जुटाई और पुलिस के समक्ष इंसाफ की गुहार लगाई। वारदात थाना डिवीजन नं.-3 के इलाके की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की सोनिया (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसके पिता के दोस्त के बेटे राहुल का घर पर आना-जाना था। मई 2018 में राहुल घर पर आया, उस वक्त वह घर पर अकेली थी। उसे जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि राहुल गंदे मंसूबे लेकर घर के भीतर दाखिल हुआ है। राहुल ने उसे खाने के लिए एक लड्डू दिया। राहुल का कहना था कि लड्डू प्रसाद का है। प्रसाद समझकर उसने लड्डू खा लिया।लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गई और राहुल जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी ने शारीरिक संबंध की मोबाइल पर अश्लील वीडियो बना ली और उसे जान से मारने की धमकियां देता हुआ ब्लैकमेल करने लगा। अक्सर ब्लैकमेल कर आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। राहुल की ’यादतियों से दुखी होकर उसने सारी दास्तां परिजनों को बताई और पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी अर्शप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर राहुल निवासी पुरानी माधोपुरी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाई और अक्सर दबाव बनाकर लड़की से साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

Vatika