2 साल तक जीजा ने डरा-धमका कर नाबालिगा से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 09:44 AM (IST)

लुधियाना(राम): चचेरी बहन के पति ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर लगभग 2 साल तक उसका कथित शारीरिक शोषण किया। जब पत्नी को इसके बारे में संदेह हुआ तो उलटा पत्नी पर ही नाजायज संबंधों का आरोप लगाने के बाद कथित आरोपी पति घर से भाग गया।

इसके बाद पीड़ित नाबालिगा ने सारी कहानी अपनी मां को बताई। अपनी नाबालिग बेटी के साथ 2 साल तक हुए इस अत्याचार की शिकायत लेकर पीड़ित लड़की का परिवार थाना मोती नगर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों पर आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंडस्ट्रीयल एरिया के अधीन पड़ते डा. अंबेदकर नगर की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उसकी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती थी, जिसकी चचेरी बहन का पति जतिन्द्र कुमार जो पुडा में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता था।

उसकी बेटी को पिछले 2-अढ़ाई साल से ट्यूशन पढ़ाया करता था। इसी दौरान उसने लड़की को डरा-धमका कर उससे नाजायज संबंध स्थापित कर लिए। इसके बारे में किसी को बताने पर उसने लड़की को जान से मारने की धमकी देकर डरा रखा था। गत दिनों उनकी बेटी ने अपनी मां को सारी कहानी बता दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई।

Vatika