आंगन में खेल रही 2 बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास में 2 दोस्त गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 12:59 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): गांव सुनेता में स्थित एक वेहड़े में खेल रही 6 वर्षीय और 3 वर्षीय युवती से वेहड़े में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

जांच अधिकारी एस.आई. मधुबाला के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्णा (20) और उसके दोस्त प्रेम बहादुर (22) के रूप में हुई है। प्रेम बहादुर शादीशुदा है और उसका 1 वर्ष का बेटा है। सोमवार को वह अपने दोस्त कृष्णा को मिलने उसके कमरे में आया था। पुलिस को दिए बयान में 6 वर्षीय मासूम की मां ने बताया कि वह अपने कमरे में रात 9.30 बजे खाना बना रही थी, जबकि बेटी अपनी 3 वर्षीय सहेली के साथ वेहड़े में खेल रही थी।

 कुछ समय बाद जब बच्चों की वेहड़े में खेलने की आवाज नहीं आई तो वह भागकर बाहर आई तो उसने देखा कि कृष्णा अपने कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर घबराकर भागने का प्रयास कर रहा है। जब उसने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों बच्चियां अंदर कमरे में थी और प्रेम बहादुर उनसे दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। उसने शोर मचाया तो दोनों मौके से भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Vatika