भाजपा नेता की बहू पर छुरे से हमला कर अढ़ाई तोले सोने की चैन छीनी

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 07:08 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): सी.एम.सी अस्पताल से दवाई लेकर घर की ओर जा रही एक महिला को छुरा दिखाकर लुटेरों ने सोने की चैन छीन ली। महिला ने लुेटेरे का मुकाबला किया परंतु लुेटेरे वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे । वाकया सी सी टी वी फुटेज में कैद हुआ है। सूचना मिलने के बाद चौंकी शिंगार व थाना डिवीजन न 3 की पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़ित महिला भाजपा नेता इंडस्टरी सैल पंजाब के उप प्रधान बिटटू भाटिया की बहू है। सूचना मिलने के बाद कई भाजपा सर्मथक थाने पहुंचे। बिटटू भाटिया ने बताया कि गत दिवस उसकी बहू सी एम सी अस्पताल से दवाई लेकर नरिन्द्र नगर स्थित घर की ओर लौट रही थी। घर के निकट मोटरसाईकल सवार लुेटरों ने छुरे की नोक पर उसकी बहू का रास्ता रोका। लुटेरे ने गले में पहनी सोने की चैन झपटने की कोशिश की। उसकी बहू ने लुटेरे का मुकाबला किया। परंतु लुटेरे वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

भाटिया ने बताया लुटेरों ने उसकी बहू पर छुरे से हमला कर अढाई तोले की सोने की चैन छीनी ली। वारदात में पहले लुटेरों ने पर्स छीनने का प्रयास किया। परंतु उसकी बहू ने पर्स नही छीनने दिया। जिसके बाद लुटेरें ने गले में पहनी चैन छीनी। मुकाबला करने पर लुटेरें ने उसकी बहू के पैर पर छुरे से वार किया। जिसमें वह घायल हुई है। लूट की वारदात सी सी टी वी कमैरे में कैद हुई है। पुलिस ने सी सी टी वी फुटेज के आधार पर लुेटेरे की पहचान कर तलाश शुरु कर दी है।

चौंकी शिंगार की पुलिस ने पीड़िता महिला के बयान पर अज्ञात लुेटरें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी बलौर सिंह का कहना है कि जिस जगह वारदात हुई है वहां सी सी टी वी कैमरे लगे हुए थे। दो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे किधर से आए व वारदात को अंजाम देने के बाद किधर गए सी सी टी वी कैमरे के आधार पर पुलिस छान बीन कर रही है। जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जायेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News