कारोबारी से लूट की कोशिश, नाकाम हुए तो चला दी गोलियां

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 10:50 AM (IST)

लुधियाना (राज): पहले घुमारमंडी ज्यूलर शॉप पर, फिर गिल रोड गोल्ड कंपनी में हुई लूट की बड़ी वारदात के बाद भी अपराधी खुलेआम पुलिस को चैलेंज दे रहे हैं। दिन में पुलिस ने अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए शहर के मुख्य बाजारों में पैट्रोलिंग करवाई, मगर रात को लुटेरों ने सरेबाजार एक कारोबारी को लूटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, जब नाकाम रहे तो उस पर गोलियां चला दीं।

कारोबारी को 2 गोलियां लगीं। वह किसी तरह घायल हालत में अपने घर पहुंचा, फिर घरवालों ने उसे गंभीर हालत में सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना के बाद ए.डी.सी.पी. गुरप्रीत सिंह सिकंद, ए.सी.पी. वरियाम सिंह, ए.सी.पी. अनिल कोहली और थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना करीब 10 बजे की है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके चाचा महिंद्र सिंह कालड़ा (52) की नीम वाला चौक पर साहिबा कलैक्शन के नाम से शॉप है। वह रात को दुकान बंद करने के बाद किसी पार्टी से पेमैंट लेने के लिए गए थे।

जब वह एक्टिवा पर मोहर सिंह नगर स्थित घर वापस जा रहे थे तो चीमा चौक के पास उनके पीछे बुलेट सवार युवक लग गए। सुफिया चौक के पास उन्होंने उन्हें लूटने का प्रयास किया मगर वे वारदात में कामयाब नहीं हो सके। गुरप्रीत सिंह का कहना है कि चाचा के विरोध करने पर लुटेरों ने उन पर गोलियां दला दीं।  उधर, ए.डी.सी.पी. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि मङ्क्षहद्रकी हालत अभी ठीक नहीं है। उनकी हालत स्थिर होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। फिलहाल, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।   

Vatika