सतलुज दरिया पर होने वाले लाइट शो का SDM ने लिया जायजा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 10:11 AM (IST)

लुधियाना (अनिल) : लाडोवाल के नजदीक सतलुज दरिया में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मौके जिला प्रशासन की तरफ से करवाए जा रहे फ्लोटिंग लाइट और साऊंड शो कारण आज एस.डी.एम. अमरजीत सिंह बैंस ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सतलुज दरिया का दौरा किया।

बैंस ने बताया कि यह लाइट शो 23 से 24 अक्तूबर की शाम 7 से 7.45 तक चलाया जाएगा। इसके बाद रात 8.30 से सवा 9 बजे तक होगा, जिसमें गुरु साहिब जी के जीवन वृतांत और शिक्षाओं को मल्टी मीडिया तकनीक द्वारा दर्शाया जाएगा। यह समागम 2 दिन तक सतलुज दरिया पर होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस लाइट शो को देखने के लिए अपने परिवारों समेत वहां पहुंच कर इस शो का नजारा लें। इस मौके पर डी.सी. के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Vatika