भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी को वरिष्ठ नेता ने जड़े थप्पड़!

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 03:36 PM (IST)

लुधियाना(गुप्ता): जिले से संबंधित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी को भाजपा के ही एक प्रदेश पदाधिकारी के घर हुई बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में किसी बात पर हुई कहासुनी पर एक वरिष्ठ नेता द्वारा थप्पड़ जडऩे की खबर लुधियाना के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार एक प्रदेश पदाधिकारी द्वारा अन्य भाजपा नेताओं की बात का समर्थन न करने पर हुई गाली-गलौच से गुस्से में आए एक वरिष्ठ नेता ने प्रदेश पदाधिकारी को कई थप्पड़ जड़ दिए।इस वरिष्ठ भाजपा नेता को जिले का एक प्रमुख नेता अगर न रोकता तो बात बहुत आगे बढ़ सकती थी।

हालांकि इस घटना के बारे में जिला भाजपा के नेता एवं प्रदेश के पदाधिकारी किसी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि घटना बिल्कुल स‘ची है परंतु पार्टी की प्रतिष्ठा को लेकर सभी भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं। जिले के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न लिखने की शर्त पर कहां कि पार्टी विद द डिफरैंस कही जाने वाली भाजपा में ऐसी घटना का होना बहुत दुखदाई है। भाजपा नेताओं को मर्यादा का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

Vatika