घर में देह व्यापार का धंधा चलाने वाली शातिर आंटी गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 12:45 PM (IST)

लुधियाना(राम): अपने घर में बनाए हुए कमरों को जिस्मफरोशी के धंधे के लिए इस्तेमाल करने वाली एक अड्डा संचालिका आंटी को हिरासत में लेते हुए थाना मोती नगर की पुलिस ने 2 युवकों व 4 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग प्रिवैंशन एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर परगट सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फौजी कालोनी, लुधियाना स्थित एक महिला अपने घर में बनाए हुए कमरों में जिस्मफरोशी के कथित धंधे को चलाते हुए गैर-कानूनी तरीके से कमरे जोड़ों को किराए पर दे देती थी। जब थाना पुलिस की टीम समेत उन्होंने मौके पर छापेमारी की तो पुलिस टीम को मौके से विक्की गुप्ता, राम करन, शीला, मुसमा खातूून, चंदा रानी, आरती समेत अड्डा संचालिका आंटी कमला देवी को हिरासत में ले लिया। इंस्पैक्टर परगट सिंह ने बताया पुलिस उक्त आरोपियोंं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इलाके के लोगों की मानें तो उक्त महिला लम्बे समय से अपने उक्त कमरों में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी जो जोड़ों से कुछ घंटों के बदले मोटी रकम वसूल करती थी।
प्रवासी होते थे ज्यादातर निशाना
पुलिस सूत्रों की मानें तो उक्त महिला का मुख्य निशाना जहां प्रवासी मजदूर थे, वहीं बेसहारा व विधवा प्रवासी महिलाएं भी उसका निशाना होती थी। उन्हें बहलाकर वह अपने धंधे में कथित शामिल करती थी जिस कारण उसका धंधा जोरों से चलता था।