विधायक बैंस ने पुलिस से छुड़वाया ग्लाडा के 9 फ्लैटों पर नाजायज कब्जा

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 12:12 PM (IST)

लुधियाना(कंवलजीत): दुगरी इलाके में ग्लाडा के 9 फ्लैटों से लुधियाना पुलिस द्वारा पिछले 30 सालों से नाजायज कब्जे को आज विधायक एवं लिप प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने छुड़वाया। फ्लैटों के असल मालिक ग्लाडा को इस जमीन का कब्जा सौंप दिया गया है। इस दौरान फ्लैटों के साथ लगते इलाका निवासियों ने बैंस को इस कार्य के लिए सम्मानित किया। विधायक बैंस ने कहा कि पुलिस की नाजायज धक्केशाही बर्दाश्त नहीं होगी, इसलिए उनको पंजाब निवासियों के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी को नाजायज कब्जा नहीं करने दिया जाएगा, चाहे वह पुलिस अधिकारी क्यों न हो या पुलिस कमिश्नर व डी.जी.पी. की पहुंच का अफसर क्यों न हो। इस दौरान गुरदीप सिंह सोढी, दीप सिंह नारंग, पारस नारंग, मनी नारंग, अमनदीप सिंह, सुमित वालिया आदि उपस्थित थे। 

30 सालों से पुलिस का फ्लैटों पर था कब्जा 
जानकारी के अनुसार इन फ्लैटों में पहले सी.आर.पी.सी. का कब्जा था और उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने यहां पर चौकी बना दी थी। लुधियाना पुलिस द्वारा दुगरी थाना भी बनाया गया। इन फ्लैटों पर पुलिस ने कब्जा नहीं हटाया था। बैंस ने इन फ्लैटों के मामले मे डी.जी.पी. काइम व अन्य अधिकारियों से बात की और 30 सालों के बाद पुलिस को ग्लाडा के इन फ्लैटों के कब्जे को छोडऩा पड़ा।

Vatika