चंडीगढ़ से सस्ते भाव से खरीद के लाए शराब, स्पैशल सैल ने दबोचे

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 01:10 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि) : चंडीगढ़ से सस्ते भाव पर शराब खरीदकर लाए 2 दोस्तों को स्पैशल सैल की पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 51 पेटियां अवैध शराब और आई-20 कार बरामद कर थाना डिवीजन न. 7 में एक्साइज एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। 

जानकारी देते इंस्पैक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान विक्की कुमार निवासी ई. डब्लू. एस. कालोनी और गुरजीत सिंह निवासी गुरु अर्जुन देव कॉलोनी के रूप में हुई है।पुलिस ने वीरवार को सूचना के आधार पर ताजपुर रोड से तब गिरफ्तार किया जब अपनी कार में शराब की तस्करी कर ला रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।  

शराब रखने के लिए किराए पर लिया गोदाम 
इंस्पैक्टर राजेश के अनुसार जांच दौरान सामने आया कि उक्त आरोपी छह महीने से काफी बड़े स्तर पर अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। इसी के चलते उन्होने 10 हजार रुपए किराए पर गोदाम लिया हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News