मंत्री आशु करेंगे पंजाब स्टेट खेलों का आगाज, 3000 खिलाड़ी लेंगे भाग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 01:06 PM (IST)

लुधियाना(विक्की): खेल विभाग पंजाब द्वारा मिशन स्वस्थ पंजाब और गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब स्टेट खेल 21 से 23 अगस्त तक लुधियाना में करवाई जा रही है। जिला खेल अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-14 वर्ग की इन खेलों का उद्घाटन पंजाब के खुराक, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु द्वारा सुबह 11 बजे गुरु नानक स्टेडियम में किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इन खेल में राज्य के सभी जिलों के 3000 से अधिक खिलाड़ी और 300 से अधिक ऑफिशियल भाग लेंगे। यह खेल गुरु नानक स्टेडियम, मल्टीपर्पज हाल, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, बी.वी.एम. स्कूल, लॉयर वैली क्लब, खालसा कालेज (लड़कियां) और जी.एच.जी. खालसा कालेज गुरुसर सुधार के खेल मैदानों में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों के दौरान एथलैटिक्स, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, बॉकिं्सग, कुश्ती, जिम्नास्टिक, वालीबाल, खो-खो, हाकी, हैंडबॉल, फुटबाल, तैराकी, जूडो, चैस, रोलर स्केटिंग, फैंसिंग, कबड्डी नैशनल स्टाइल, कबड्डी सर्कल स्टाइल और आर्चरी के मुकाबले करवाए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ी और आधिकारियों के रहने, खाने-पीने और यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की कि वे इन खेलों दौरान खेल भावना से खेलें ताकि खेल के क्षेत्र में राज्य का नाम ऊंचा किया जा सके।

Vatika