सूफियां बाग हादसे को बीते 2 वर्ष, आज भी लोगों के दिलों में है दहशत

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 04:39 PM (IST)

लुधियाना: सूफियां बाग के प्लास्टिक फैक्टरी हादसे के 2 वर्ष बीत जाने पर भी लोगों के दिलों में उस समय का खौफनाक मंजर का डर आज भी मौजूद है। रिक्शा बनाने वाले व हौजरी का कारोबार करने वाले सुरेंद्र कपूर ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। आग लगने के कुछ घंटे बाद करीब 11.30 बजे सुबह फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

इसकी चपेट में कई घर व फैक्टरी ढह गई थी। इसके अलावा उनका बेटा रोहित कपूर बिल्डिंग के मलबे में दब गया जिसे कई घंटों बाद रैस्क्यू टीमों के बाहर निकाला। रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था जो करीब 4 महीने तक अस्पताल में दाखिल रहा। 2 वर्ष बीत जाने पर वह पूरी तरह से ठीक नहीं है। उसके उपचार पर 20 लाख से ज्यादा खर्चा हो चुका है। उनकी दोनों फैक्टरियां खत्म हो गई थीं। फैक्टरी मालिक व प्रशासन ने उनकी पूरी मदद व मुआवजा देने की घोषणा की थी परंतु लोग अभी हक के लिए धक्के खा रहे हैं। उनका बनता हक अभी भी पूरा नहीं मिला है जबकि केस भी चल रहा है। 

बाबा आत्मा सिंह, बाबा निर्मल सिंह, मनप्रीत सिंह, बाबा नछत्तर सिंह, रणजीत कौर, दर्शन कौर ने कहा कि 2 वर्ष पूर्व उन पर कहर टूट पड़ा था। जब प्लास्टिक फैक्टरी धमाके के साथ उनके घरों पर आ गिरी थी। चारों ओर कोहराम मचा हुआ था। कितने ही लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए थे। रैस्क्यू टीमें कई दिन तक मलबे के नीचे शवों को निकालने/ढूंढने का काम करती रही थी। 16 लोग हादसे में मारे गए थे जिनमें से 3 लोगों के शव तक बरामद नहीं हो सके थे। मौहल्ले के लोगों के दिलों में आज भी दर्दनाक मंजर को लेकर दहशत छाई हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News