युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी को जिम्मेदार ठहराया

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 10:31 AM (IST)

लुधियाना(महेश): टिब्बा रोड के गुलमोहर पार्क इलाके मेंं 35 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर जान दी। सुरजीत सिंह का शव शनिवार को उसके घर मेंं लटकता हुआ पाया गया। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को ठहराया है।

इंस्पैक्टर मोहम्मद जमील का कहना है कि मृतक के परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है। शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
पुलिस ने बताया कि सुरजीत का अपनी पत्नी अंजू के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। वह उसे छोड़कर मायके चली गई थी। पत्नी ने वूमैन सैल में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस बात को लेकर वह परेशान था। सुरजीत को आज बुलाया गया था। वह दिहाड़ीदार मजदूर था। 

वह विवाह में टैंट व लाइटें आदि लगाने का काम करता था। आज 5 बजे वह घर आया था, जिसके बाद उसने पंखे की हुक से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। इस बीच उसका सहकर्मी फोन करता रहा। जब उसने फोन नहीं उठाया तो वह उसके घर आ गया। इस बीच लोगों ने किसी तरह से खिड़की खोलकर देखा तो उसकी लाश लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उसकी 8 साल की एक बच्ची भी है।

swetha