कोरोना के मामलों में तेजी, एक मरीज की मौत के साथ इतने केस आए पॉजिटिव

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 06:16 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) :  महानगर में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी सामने आई है। आज एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  उक्त महिला गांव रामगढ़ भुल्लर जगराओं की रहने वाली थी। वह उपचार के लिए दयानंद अस्पताल में भर्ती थी। आज सामने आए 7 मरीजों  में से 6 जिले के रहने वाले हैं जबकि एक बाहरी जिले आदि से संबंधित है। उल्लेखनीय है कि काफी दिनों के बाद एकाएक इतने मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 87634 हो गई है। अब तक 2108 मरीज अकाल मृत्यु का शिकार हुए हैं हालांकि पॉजिटिव मरीजों में से 85502 मरीज ठीक हुए हैं।  वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal