पुलिस कमिश्नर ने  सीनियर अधिकारियों और फोर्स के साथ काम करने संबंधी बनाई रणनीति

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 04:10 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पुलिस कमिश्नर लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू, आई.पी.एस. ने जानकारी देते बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और पुलिस को शारीरिक/मानसिक रूप से फिट रखने के लिए नए साल के पहले सोमवार को पुलिस लाइन लुधियाना में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की आम परेड निकाली गई। इसमें पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना में तैनात सभी गजटिड अधिकारियों और 651 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। परेड में शामिल होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को नए साल की बधाई दी गई और उन्हें अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से पालन करने की हिदायतें दी गई। पूरे पुलिस बल को नए साल के संबंध में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए सम्मानित किया गया। परेड में शामिल पी.सी.आर. कर्मचारियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए सराहा गया और उनका मनोबल बढ़ाया गया।

पुलिस को ड्यूटी के दौरान आम लोगों से अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने की हिदायत दी। कमिश्नर पुलिस लुधियाना की ओर से उचित तरीके से अपना कर्तव्य निभाने और अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। साइबर अपराध करने वालों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 02 पुलिसकर्मियों को डी.जी.पी. डिस्क से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कड़ाके की ठंड के बावजूद पुलिसकर्मियों ने सामान्य परेड निकालकर अपने उच्च मनोबल का प्रदर्शन किया, जिससे परेड में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों (कुल 651) को उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रशंसा ग्रेड-3 का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila