तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर, मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 05:47 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): स्थानीय लाडोवाल में आज सुबह करीब सवा 8 बजे लुधियाना-जालंधर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति व महिला को पीछे से टक्कर मार दी गई। जिस कारण मोटरसाइकिल चालक सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप में घायल हो गई। 

मौके पर पहुंचे लाडोवाल प्रभार बलविन्द्र सिंह व थानेदार राज कुमार ने थानेदार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (39) पुत्र मुखत्यार सिंह वासी तलवन बिलगा व घायल महिला सुरिन्द्र कौर (55) पुत्री बलदेव सिंह तलवन के रूप में हुई। दोनों फैक्टरी में करते है और सुबह फैक्टरी जा रहे थे। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News