सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 10:32 PM (IST)

खन्ना (सुनील): स्थानीय मेकडानल्ड रेस्टोरैंट के पास हुए एक सडक हादसे में एक राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया जिसे लोगों की सहायता से सिविल अस्पलात खन्ना में उपचारधीन करवाया गया ओर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। 

मिली जानकारी के अनुसार आज जब चंद्र कुमार (45) पुत्र दीलीप सिंह निवासी यूपी धामपूर हालिया निवासी सेलीब्रेशन बाजार किसी काम के सिलसिले में बाजार जा रहा था, जैसे ही वह सडक पार करने के लिए किनारे पर खडा था तो मंडी गोबिंदगढ की ओर से अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर दे मारी। जिसके फलस्वरूप वह माथे के बल सडक के बीच जा गिरा। गणिमत रही कि उस समय कोई दूसरा वाहन मौके से नहीं गुजर रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। राहगीरों की सहायता से उसे खन्ना के सिविल अस्तताल में भर्ती करवाया गया है।

Mohit