पिता को इंसाफ दिलाने के लिए समाज सेवी बेटे ने किया हाईवे जाम, वीडियो हुई वायरल

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 09:35 AM (IST)

लुधियाना(तरुण): वार्ड नं.-88 सेखेवाल रोड स्थित बूथ के बाहर कांग्रेस व लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकत्र्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई जिसके बाद बैंस समर्थकों ने दिल्ली-लुधियाना नैशनल हाईवे जाम कर कांग्रेसी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर ए.डी.सी.पी गुरप्रीत सिंह सिकंद, ए.सी.पी. वरियाम सिंह, थाना दरेसी के प्रभारी सतपाल सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।



पुलिस की ओर से मिले कोरे आश्वासन के बाद बैंस समर्थकों ने लुधियाना-दिल्ली हाईवे के अलावा खन्ना, जगराओं, मुल्लांपुर नैशनल हाईवे जाम कर कांग्रेसी पार्षद व समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है।पीड़ित पक्ष की ओर से समाज सेवी अनमोल क्वात्रा ने बताया कि उसके पिता लोक इंसाफ पार्टी से जुड़े हैं। उसके पिता राजू क्वात्रा ने वार्ड नं. 88 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। उक्त  वार्ड का मौजूदा कांग्रेसी पार्षद मनी ग्रेवाल इस बात की रंजिश रखता है। रविवार सुबह 10 बजे से ही योजनाबद्ध ढंग से पार्षद व उसके समर्थक उसके पिता को हिंसा के लिए उकसा रहे थे।बाद दोपहर बूथ के बाहर कांग्रेसी पार्षद मनी ग्रेवाल अपने साथियों के साथ पहुंचा व बिना किसी बात के उसके पिता से गाली गलौच करते हुए हाथापाई शुरु कर दी। उसके पिता अकेले थे। ग्रेवाल व उसके साथियों ने राजू क्वात्रा के साथ जमकर मारपीट की व कपड़े फाड़ दिए।


नहीं मिली है लिखित शिकायत :डी.सी.पी.
इस संबंधी बात करने पर डी.सी.पी. अश्विनी कपूर ने बताया कि बूथ के बाहर 
कांग्रेस ओर लिप के कार्यकत्र्ताओं के बीच मामूली नोक-झोंक हुई है। किसी भी 
पक्ष की ओर से उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से 
शिकायत मिलने के बाद पुलिस बनती कार्रवाई करेगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 
मारपीट करने वाले कांग्रेसी पक्ष के 2 लोगों को हिरासत में लिया है।  


सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
समाज सेवी अनमोल क्वात्रा को पिता के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। उसने फेसबुक व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पिता के साथ हुई हिंसक झड़प के बारे मे बताया  जिसके बाद हजारों की संख्या में यूथ कार्यकत्र्ता एकत्र हुए। लिप के संचालक सिमरनजीत सिंह बैंस भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे।
 
कांग्रेसी पार्षद ने आरोपों को नकारा
वार्ड नं. 88 के मौजूदा कांगे्रसी पार्षद मनी ग्रेवाल ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि बाद दोपहर कांगे्रस का एक सीनियर कार्यकर्ता मोहित रामपाल अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचा। जहां राजू क्वात्रा ने मोहित रामपाल के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों के बीच मामूली नोक-झोंक हुई। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनों को अलग किया।  

Vatika