मिल में मजदूर ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 06:34 PM (IST)

खन्ना (सुनील): सिटी थाना 1 के अधीन आते भारतम वर्ल्ड स्कूल वाले रोड पर मिल में मजदूर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। वहीं पश्चिम बंगाल में रहते उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया था। इस बारे में जानकारी देते हुए एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शाही नूर हुसैन (21) निवासी पश्चिम बंगाल मिल में दो दिन पहले ही सफाई का काम करने रखा था। 

वीरवार को शाही नूर ने मिल में अपने गमसे के साथ खंभे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। उसे खंभे से लटका देख पुलिस को सूचित किया गया। वे अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे और पश्चिम बंगाल में रहते मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए उन्हें बुलाया गया। उनके आने तक शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एएसआई ने बताया कि मिल अभी चालू नहीं हुई थी। दो दिन बाद ही मिल चालू की जानी थी। इससे पहले वहां मजदूर ने फंदा लगा लिया।

Mohit